{"_id":"5a2ad6f64f1c1b69678c0c88","slug":"181512756982-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना दिया
शामली। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना देते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए मांगों को पूरी कराने की मांग की।
शुक्रवार को यूपी सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिला संयोजक चंद्रपाल की अध्यक्षता में मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम इंद्र विक्रम सिंह को सौंपा। ज्ञापन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों में वेतन पेंशन के निर्धारण में गुणांक स्थान में बदलाव करने, पेंशन पुनरीक्षण से संबंधित शासनादेश में जिलाधिकारियों द्वारा मॉनीटरिंग कराने के निर्देश जारी करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने, वरिष्ठ नागरिकों को परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने में 50 प्रतिशत की छूट देने और सीट आरक्षित करने, अलीगढ़ मंडल में अपर निदेशक, पेंशन का कार्यालय जल्द स्थापित करने, एसोसिएशन के क्रियाकलापों के संचालन के लिए कार्यालय भवन आवंटित करने, सेवानिवृत्तों को 65 वर्ष की आयु में 5 प्रतिशत, 70 में 10 प्रतिशत और 75 की आयु में 15 प्रतिशत पेंशन में बढ़ोतरी करने आदि की मांग की।