{"_id":"5a1ef8914f1c1b76678be891","slug":"181511979153-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिसंबर को होगी विद्याज्ञान की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिसंबर को होगी विद्याज्ञान की प्रवेश परीक्षा
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।विद्या ज्ञान स्कूल की प्रवेश के लिए प्रारंभिक परीक्षा का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके लिए जनपद में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा का आयोजन दो पाली में होगा। जिसमें पूरे जनपद से सरकारी स्कूलों के 1296 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें सुबह की पाली में छात्राएं और दोपहर की पाली में छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी।
बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने जनपद में वर्ष 2018-19 में विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए होने वाली प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम तय कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तिथि 10 दिसंबर घोषित की है। जिसके लिए पूरे जनपद से सरकारी स्कूलों के कुल 1296 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। जिसमें 640 छात्र और 656 छात्राएं शामिल है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली को परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। जिसमें सुबह की पाली 10.30 से 12.30 तक आयोजित होगी। जिसमें 656 छात्राएं परीक्षा में बैठेंगी। वहीं द्वितीय पाली दोपहर 2.30 से 4.30 तक 640 छात्र परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि सभी छात्र छात्राओं के प्रवेश पत्र खंड शिक्षा अधिकारियों के पास से मिलेंगे। यदि किसी भी छात्र-छात्रा को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होता तो वह इस संबंध में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को या फिर बीएसए कार्यालय बनत में संपर्क कर सकते है। वहीं, हेल्पलाइन नंबर 01398-270005 पर भी पूछताछ कर सकते है।