{"_id":"59f8c9464f1c1b74698b8bb7","slug":"181509476678-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल जयंती पर आंतरिक सुरक्षा की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल जयंती पर आंतरिक सुरक्षा की शपथ दिलाई
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मोत्सव राष्ट्रीय एकता पर्व के रूप में मनाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आंतरिक सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योगदान करने के लिए सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्श पर चलकर प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस दौरान एडीएम शिव बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रवरशील बरनवाल, तहसीलदार राकेश त्यागी, तहसीलदार न्यायिक राजकुमार, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, विनोद अरोरा, राकेश सैनी, दिव्या वर्मा, लियाकत अली, अरुण कुमार, शशांक मित्तल और अशोक अरोरा आदि उपस्थित रहे।
उधर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने पुलिस स्टाफ को आंतरिक सुरक्षा के लिए सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
नगर पालिका में नहीं हुआ कोई कार्यक्रम
शामली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाने के लिए नगर निकायों को शासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिता कराने और प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया था, लेकिन शामली नगर पालिका परिषद की तरफ से ऐसा कोई आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन
प्रभात फेरी निकाली, प्रतियोगिता का आयोजन
कांधला। क्षेत्र के गांव डांगरौल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया गया। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन परिचय के बारे में बताया। विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें शेखर प्रथम, उदित द्वितीय और चंचल शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। ग्राम प्रधान के पति अमरपाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। मौके पर शील कुमार, महेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, अभिषेक, इंद्रपाल, अरविंद, गीता और कांता आदि मौजूद रहे। उधर, कस्बा कांधला स्थित हिन्दू इंटर कॉलेज, जैन हाई स्कूल, चिल्ड्रन एकेडमी, कन्या विद्यालय गंगेरू, यूनिक पब्लिक स्कूल, द्रोण पब्लिक स्कूल आदि कई संस्थानों में भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।