फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों को बर्गर ,पिज्जा,कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

बच्चों को बर्गर ,पिज्जा,कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को बर्गर ,पिज्जा,कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए  हानिकारक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से कई स्थानों में योग कक्षाएं आयोजित की गई। इसमें बच्चों को योग व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
राज्य प्रभारी सुनील शास्त्री एवं संगठन मंत्री दयाशंकर आर्य के निर्देशन में सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित शिविर में बच्चों को योग एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बर्गर, पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। कैराना क्षेत्र के बुच्चा खेड़ी गांव में हुई बैठक में सभी ग्रामीणों को योग के लिए प्रेरित किया गया। नियमित योग करने पर जोर दिया। किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी गई। मंच संचालन भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कर्णसिंह ने किया। महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी डाक्टर कुमुद शर्मा का शिक्षक प्रशिक्षण शिविर विशेष सहयोग रहा। योग कक्षाओं के विस्तार पर जोर दिया। इस मौके पर संगठन मंत्री दयाशंकर ने सबको आचरण की पवित्रता के बारे में बताया। राज्य प्रभारी सुनील शास्त्री ने स्वास्थ्य, मानसिक, भावनात्मक एवं वैचारिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में मदन सिंह, संगठन मंत्री पूरनचंद आर्य, राजपाल सिंह, सीमा वर्मा, ममता, अजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, ईश्वर पाल चौहान, योग प्रचारक नरेंद्र सिंह, सुखपाल, महेंद्र सिंह, फूूल कुमार, हरजीत सिंह, मनीष, रजनीश, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed