फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मृगांका ने आज फार्म हाउस पर बुलाई समर्थकों की बैठक

मृगांका ने आज फार्म हाउस पर बुलाई समर्थकों की बैठक

Sat, 23 Mar 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
मृगांका ने आज फार्म हाउस पर बुलाई समर्थकों की बैठक
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर मृगांका का टिकट कटने से आहत सैकड़ों समर्थकों को रात समझाकर भेज दिया गया। मृगांका ने आज सुबह नौ बजे फार्म हाउस पर अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है। इसमें कोई अहम निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

शनिवार रात तक मृगांका सिंह के फार्म हाउस पर सैकड़ों समर्थक जमा थे। रात करीब सवा नौ बजे मृगांका सिंह और उनके परिजनों ने उन्हें समझाकर ये कहकर वापस भेजा कि रविवार सुबह को इस संबंध में फार्म हाउस पर बैठक होगी। मृगांका सिंह ने बताया कि टिकट कटने से समर्थक मायूस और नाराज हैं, लेकिन ये पार्टी का फैसला है जिसका वे सम्मान करती हैं। इस संबंध में वह अपने समर्थकों के साथ सुबह नौ बजे फार्म हाउस पर बैठक करेंगी। इसमें कार्यकर्ताओं से बात करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में हजारों की संख्या में उनके समर्थक पहुंचने की उम्मीद हैं। बैठक में कोई अहम फैसला भी लिया जा सकता है। बताया जाता है कि इस बैठक के सहारे खुद मृगांका भी पार्टी को अपनी ताकत का अहसास कराना चाहती हैं।
विज्ञापन

आठ दिन से चल रही थी कशमकश
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर करीब आठ दिन से कशमकश चल रही थी। आठ दिन पहले तक मृगांका सिंह की अच्छी मजबूत स्थिति थीं, लेकिन इसी बीच सपा के गुर्जर नेता एमएलसी वीरेंद्र सिंह के भाजपा में जाने और टिकट का शोर मचा। मामला शांत हुआ तो बुधवार को गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी के नाम की चर्चाएं होनी लगी। दुल्हैंडी के दिन भी उनका नाम आगे रहा। शुक्रवार को शोर मचा कि प्रदीप चौधरी अपने समर्थकों संग दिल्ली में हैं। शुक्रवार सुबह को मृगांका सिंह भी दिल्ली पहुंच गईं। दोपहर में उनके अधिवक्ता ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन फार्म भी ले लिया तो फिर से मृगांका का नाम चलने लगा। शनिवार सुबह मृगांका फार्म हाउस पर थी और समर्थक भी मौजूद थे। लेकिन दोपहर बार जब प्रदीप चौधरी का नाम सूची में आया तो टिकट के लिए आठ दिन से चल रही रस्साकशी रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed