फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद

अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद

Wed, 05 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की तीन जनपदों की विभागीय बैठक में प्रवीण तोगडिया ने कहा कि उनका संगठन देश में अपराजेय हिंदू शक्ति खड़ी करेगा। देश में गांव-गांव एक लाख हिंदू मिलन केंद्र खोले जाएंगे।
परिषद की बैठक में शामली के अलावा बागपत और मुजफ्फरनगर के जिला स्तर कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने कहा कि व्यापार, कारोबार, खेती किसान हर जगह हिंदू आगे हैं, लेकिन हिंदू की बात करना अब हिंदुत्व का वादा करने वालों को चुभ है। देश में मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन रोकने के ठोस प्रयास नहीं हो रहे। इसलिए हिंदू समाज के लिए ही उन्होंने ये संगठन खड़ा किया है। देश के गांव गांव में संगठन की शाखाएं बनाई जा रही है। एक लाख हिंदू मिलन केंद्र खोले जा रहे हैं। जनपद स्तरीय टीम गठित हुई है जो इन केंद्रों को खोलेगी और सदस्य बनाएगी। केंद्र में उसी गांव के आसपास के हिंदू शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक बृहस्पतिवार को वहां के किसी मंदिर, धर्मशाला आदि में सदस्यों की बैठक होगी। सदस्यता शुल्क केवल 10 रुपये रखा गया है। व्यक्ति चाहे तो अधिक भी देकर इसमें सहयोग कर सकता है। जनवरी तक देश में 51 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। देश के 50 करोड़ हिंदू संगठन से जोड़े जाएंगे। व्यापक स्तर पर चलने वाले इस सदस्यता अभियान का वेस्ट यूपी में अच्छा रिजल्ट आ रहा है। हिंदू खुद संगठन से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री महावीर प्रसाद, शामली जिलाध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम, बागपत जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी, मु.नगर जिला मंत्री सतेंद्र कुमार, जिला मंत्री रविंद्र कुमार ,लक्ष्मण कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली में 200 केंद्र खोलने की तैयारी
शामली। संगठन के सक्रिय पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि विहिप अंतरराष्ट्रीय की कई शाखाएं अलग-अलग संगठन के नाम से काम कर रही हैं। शामली जिले में करीब 200 मिलन केंद्र खोलने की तैयारी है। इसके लिए टीम जुटी है। बागपत और मुजफ्फरनगर में भी 200 से 400 तक केंद्र खोलने की योजना है। यहां भी केंद्र खुलने लगे हैं। सदस्यता अभियान तेजी से शुरू हुआ है।

तोगडिया ने बताया संगठन का एजेंडा
- सत्ता मिलने पर सात दिन में राम मंदिर निर्माण
- मुस्लिम आबादी रोकने के सख्त प्रयास।
- गो हत्या अध्यादेश लागू कर गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध।
- कश्मीरी पंडितों की घर वापसी
- पत्थरबाजों से निबटने को सेना को पूर्ण अधिकार
- असम ,बंगाल से बांग्लादेशियों की मुक्ति
- वेस्ट यूपी से भी बांग्लादेशियों को हटाएंगे।
- स्वामीनाथ समिति को लागू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed