{"_id":"5bd4b1d7bdec2269aa2a16f1","slug":"171540665815-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपतिजनक टिप्पणी से भाजपाईयों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आपतिजनक टिप्पणी से भाजपाईयों में उबाल
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। कस्बे के नगर पंचायत सभागार में आयोजित भाजपा की मंडल के विषय में किसी ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। जिससे भाजपाइयों में रोष फैल गया। बैठक के बाद पार्टी के पदाधिकारी जलालाबाद चौकी पर पहुंच गए।
भाजपा नेता हरिओम उपाध्याय ने चौकी प्रभारी पवन सैनी को लिखित शिकायत कर पोस्ट करने वाले व्यक्ति का पता कर कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह ने चौकी प्रभारी से वार्ता कर आईटी सेल के माध्यम से उक्त पोस्ट करने वाले की जानकारी जुटाने की मांग की एवं शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही। चौकी प्रभारी ने भाजपाइयों को आश्वासन दिया कि दो दिन में उक्त व्यक्ति की जानकारी कर ली जाएगी। इसके लिए उन्होंने तुरंत ही शामली में पुलिस के आईटी प्रभारी से वार्ता कर उक्त पोस्ट करने वाले के विषय में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। जिससे कार्रवाई की जा सके।