{"_id":"5b9560ca867a557eb60311b4","slug":"171536516298-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूद्वारे में मनाया श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरूद्वारे में मनाया श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश उत्सव
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश उत्सव पर अखंड पाठ और कीर्तन का आयोजन किया गया।
रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्रीगुरू सिंह सभा की ओर से शहर के गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया। सुबह दस बजे निशान साहिब द्वारा अखंड पाठ का शुभारंभ किया। इस मौके पर अरदास लगाई गई। दोपहर एक बजे तक शबद कीर्तन का समापन हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दशमेश सेवक जत्था व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी शामली की ओर गुरू का लंगर शुरू हुआ। जिले भर से आई संगतों को गुरू के अटूट लंगर बरताया गया। श्री गुरूसिंह सभा शामली के हजूरी रागी हरमीत सिंह, रागी जत्थेदार राजदीप सिंह को अटूट लंगर बरताने में सहयोग दिया। गुरुद्वारे को शाम के समय रंगीन रोशनी से सजा दिया गया। रात्रि आठ बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक कीर्तन में साध संगतों द्वारा विचार व्यक्त किए गए। मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्रीगुरूसिंह सभा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।