{"_id":"5b75d1ff42c7921d3156907a","slug":"171534448127-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: एसपी
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। गांव भूरा में उप चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी दिनेश कुमार ने बूथों का भ्रमण किया। साथ ही गांव में पैदल मार्च कर चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति ने मतदान में खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने गांव के जिम्मेदार लोगों से इस संबंध में बात की।
शुक्रवार को कैराना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य वार्ड दस में मतदान होना है। एसपी इसी के चलते बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स के साथ गांव भूरा पहुंचे। उन्होंने मतदान स्थल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी सभी पुलिसकर्मियों का फर्ज है। यदि इसमें लापरवाही की गई, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बूथों पर तैनात फोर्स को उन्होंने कहा कि फोर्स मुस्तैद रहें और प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखें। चुनाव के दौरान माहौल बिगड़ने से बचाएं। तमाम छोटी-बड़ी घटनाओं के संबंध में उन्हें अवगत कराएं। इसके बाद एसपी ने गांव में पैदल मार्च किया। खुराफातियों को स्पष्ट संदेश दिया कि यदि किसी ने गड़बड़ की तो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल गांव चुनाव के नजरिये से बेहद संवेदनशील माना जाता है। लोकसभा उपचुनाव में यहां पर बवाल हो गया था, इसमें एक कर्मचारी का सिर भी फोड़ दिया गया था। पुलिस पर पथराव हो गया था। इसीलिए अधिकारियों की गांव पर कड़ी नजर है।