{"_id":"5b6b3d6b4f1c1b61508b7caa","slug":"171533754731-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अण्डर पास मे पानी भरने से ग्रामीणो को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अण्डर पास मे पानी भरने से ग्रामीणो को परेशानी
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
गांव भारसी में रेलवे अंडर पास में बरसात का पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
बरसात के बाद से गांव भारसी रेलवे ट्रैक के पास बने अंडर पास में करीब सात फुट तक पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मनोज, दिनेश, राहुल, सतबीर , सुदेश, सोमपाल , अमित, पप्पू, सोनू, सचिन, उपेंद्र, के अनुसार रेलवे विभाग के द्वारा सभी हाल्ट व गांव के नजदीक लगने वाले रेलवे ट्रैक पर अंडर पास बनाए गए थे। लेकिन विभाग के द्वारा बरसात के समय में यहां पर भरने वाले पानी के लिए कोई समाधान नहीं किया गया है केवल औपचारिक रूप से कुएं बनाए गए, लेकिन वे कुछ पानी अंडरपास में जमा होते ही अट जाते हैं। इसके कारण पानी करीब सात फुट तक अब भरा हुआ खड़ा है। पानी भरने के कारण ग्रामीणों का इस ओर से आना जाना मुश्किल हो गया है। गांव के लोगों को इसके कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपनी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस समस्या के समाधान की मांग की है।