{"_id":"5afb287f4f1c1bd7408b594f","slug":"171526409343-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में नया, अस्पताल में भेज दिया पुराना फ्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में नया, अस्पताल में भेज दिया पुराना फ्रिज
Updated Wed, 16 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में दस दिन में ही खराब हो गया नया फ्रिज
शामली। दस दिन पहले खरीदा गया फ्रिज अस्पताल में खराब हो गया। इंजीनियर को बुलवाया गया तो पता चला फ्रिज दो साल पुराना है। मामला पकड़ में आने पर उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया।
कैराना में शहरी पीएचसी के लिए फ्रिज खरीदा गया था। जनवरी में टेंडर छोड़ा गया। जिसके बाद फ्रिज खरीद लिया गया था। बार-बार सरकारी अस्पताल कैराना द्वारा मांगे जाने पर चार मई को फ्रिज अस्पताल भेज दिया गया। दो दिन पूर्व फ्रिज खराब हो गया। स्टाफ द्वारा इसकी कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की गई। मंगलवार को कंपनी का इंजीनियर अस्पताल में पहुंचा और फ्रिज को चेक किया। उसने फ्रिज पर लगी स्लिप एवं विवरण को देखकर उसने बताया कि यह फ्रिज दो साल पुराना है। उसने फ्रिज को ठीक करने में असमर्थता जताई। यही नहीं इंजीनियर द्वारा बताया गया कि यह वो फ्रिज ही नहीं है, जिसके संबंध में कंप्लेन की गई थी। इस मामले की लिखित शिकायत सीएमओ डाक्टर राजकुमार से करते हुए जांच कराने की मांग की। शिकायत करने वालों में प्रवीण, रविंद्र, स्टाफ नर्स, वार्ड आया रेखा आदि मौजूद रहे।
मामला संज्ञान में आया है। जिस फर्म से फ्रिज खरीदा गया उस फर्म की धरोहर राशि जब्तीकरण की कार्रवाई के साथ उसको ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा।
-डाक्टर राजकुमार
सीएमओ