फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   टिकैत के सहारे जाटों पर डाले जाएंगे डोरे

टिकैत के सहारे जाटों पर डाले जाएंगे डोरे

Sat, 12 May 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
टिकैत के सहारे जाटों पर डाले जाएंगे डोरे
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15 मई को पुण्यतिथि
विज्ञापन

शामली। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर राजनीतिक दलों के लोग जाट बिरादरी को साधने का प्रयास करेंगे। 15 मई को उनकी सातवीं पुण्यतिथि पर सिसौली (मुजफ्फरनगर) में कार्यक्रम होगा। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह पहुंचेंगे, तो विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने की संभावना भी है।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में राजनीतिक दलों की तरफ से जाटों को अपनी ओर लामबंद करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। राजनीतिक दलों ने अपने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जाट बिरादरी के नेताओं को लगाया हुआ है। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि 15 मई को सिसौली में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

नदी और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
शामली। भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का निधन 15 मई 2011 को हुआ था। उनकी याद में हर साल सिसौली (मुजफ्फरनगर) स्थित किसान भवन में कार्यक्रम होता है। इस बार भी 15 मई पर पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। खास बात यह है कि इस बार बाबा टिकैत की पुण्यतिथि को जल और नदी संरक्षण के नाम समर्पित किया जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि पुण्य तिथि पर नदी, जल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। इसे नाम दिया जाएगा लड़की बचाओ, लकड़ी (पर्यावरण) बचाओ। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत सहारनपुर मंडल से की जाएगी। इसके तहत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद की नदियों को चिह्नित करते हुए सफाई अभियान चलाया जाएगा। उसके लिए नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और आम जन का सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस तरह से बिजनौर में मालन नदी को साफ किया गया है, उसी तरह शामली में कृष्णा, मुजफ्फरनगर और बागपत की हिंडन नदी की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। राकेश टिकैत ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहेगा, तो मानव जीवन कैसे बच पाएगा। इसी वजह से पर्यावरण संरक्षण को बड़ा अभियान बनाया जाएगा। उसकी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांवों में घूमेंगे जयंत चौधरी
शामली। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कैराना सीट से गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन को जिताने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान शुरु करेंगे। वह रविवार को कांधला क्षेत्र के गांव नाला से अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद शामली जनपद के गांवों में पहुंचकर गठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। इस दौरान वह करीब 16 गांवों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed