फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार, आचार संहिता हटने के बाद होगी पदोन्नति

शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार, आचार संहिता हटने के बाद होगी पदोन्नति

Tue, 08 May 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार, आचार संहिता हटने के बाद होगी पदोन्नति
शामली।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में कार्य शुरू हो चुका है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करा ली गई है। वहीं बीएसए ने अधीनस्थ लिपिकों से भी वरिष्ठ सूची तैयार करा ली है। आचार संहिता के हटने के बाद पदोन्नति कर दी जाएगी।
जनपद में प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद से प्रधानाध्यापक पद के लिए पदोन्नति होनी है। पदोन्नति का कार्य अप्रैल माह में पूरा होना था, लेकिन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक पदोन्नति नहीं हो पाई। वहीं अब जनपद में कैराना लोकसभा उपचुनाव के कारण आचार संहिता लग गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची मांगी गई थी।
विज्ञापन

सूची प्राप्त होने के बाद जनपद कार्यालय पर अधीनस्थ लिपिकों द्वारा वरिष्ठता सूची तैयार करा दी गई। जिसमें जनपद में 65 शिक्षक शिक्षिकाओं की सूची तैयार कराते हुुए खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। बनाई गई सूची के अनुसार सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से 11 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने के निर्देश दिए है। सभी कार्य पूरा कर लिया गया है। आचार संहिता खत्म होने के बाद आपत्तियों का निस्तारण करते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं की पदोन्नति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed