{"_id":"5ab6a4684f1c1ba2238b70ea","slug":"171521919080-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भूमाफिया टीम ने सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी भूमाफिया टीम ने सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई
कैराना (शामली)। योगी सरकार के निर्देशों के चलते एंटी भूमाफिया की दो टीमों ने गंदराऊ व यूसुफपुर चैतरा गांव में 65 बीघा सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई। टीम ने मौके पर जेसीबी मशीन से फसलों को नष्ट करा कर डोलबंदी करा दी।
शनिवार को एंटी भूमाफिया टीम में शामिल तहसीलदार राकेश त्यागी, कानूनगो सोहनपाल, लेखपाल यूसुफ व बालेश्वर ने पुलिस बल के साथ गांव गंदराऊ पहुंच कर खलियान व बंजर की लगभग 30 बीघा जमीन की पैमाइश कराई। इसके बाद टीम ने सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा बोई गई फसलों को जेसीबी मशीन से नष्ट कर दिया तथा जमीन की डोलबंदी करा दी। वहीं, दूसरे मामले मेें नायब तहसीलदार कॉमेद्र गुप्ता ने कानूनगो आशुतोष, लेखपाल श्यामलाल, ओमपाल, गोविंद, सत्तार व पुलिस बल के साथ झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव युसुफपुर चौतरा पहुंचकर खेत खलियान व खाद के गड्ढों की लगभग 35 बीघा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए फसलों पर जेसीबी मशीन चलवा दी तथा जमीन की डोलबंदी कराई। तहसीलदार राकेश त्यागी ने बताया कि अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।