फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पांचवें दिन मां स्कंदमाता के गूंजे जयकारे, श्री मां दुर्गा द्वारा रक्तबीज वध की कथासुनाई

पांचवें दिन मां स्कंदमाता के गूंजे जयकारे, श्री मां दुर्गा द्वारा रक्तबीज वध की कथासुनाई

Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पांचवें दिन मां स्कंदमाता के गूंजे जयकारे,  श्री मां दुर्गा द्वारा रक्तबीज वध की कथासुनाई
शामली। श्रीदुर्गा नवरात्र महोत्सव के मंडप में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने मनोकामना मांगी। श्री हनुमान धाम, गौशाला रोड मां सती मंदिर, राजो मोहल्ला मां चौदस वाला मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी-भैरव मंदिर, मां शाकंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित मां दुर्गा मंदिर, पुुरानी सब्जी मंडी एवं करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, नवीन मंडी स्थल मां दुर्गा -शिव मंदिर, मोहल्ला बरखंडी महादेव मंदिर, सदाशिव मंदिर में पांचवें दिन मां स्कंद माता की विशेष पूजा- अर्चना की गई। इस मौके पर मां दुर्गा की स्तुति, स्त्रोत, श्री दुर्गा शत सप्तमी पाठ आयोजन किया गया। पाठ में रक्तबीज वध की कथा सुनाई। श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मनोकामनाएं मांगी। दोपहर दो बजे शहर के श्री हनुमान धाम पर श्रद्धालु महिलाओं ने मां की चौकी सजाकर भजन- कीर्तन कर गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed