फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रिटायर्ड होने के बाद खेती से ही चलेगा घर का खर्चा

रिटायर्ड होने के बाद खेती से ही चलेगा घर का खर्चा

Fri, 02 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड होने  के बाद खेती से ही चलेगा घर का खर्चा
रिटायर होने पर खेेती से ही चलेगा घर का खर्चा
विज्ञापन

शामली। गन्ना सहकारी समिति शामली में सीजनल लिपिक पर तैनात भोपाल सिंह इस माह 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ग्राम मुंडेट कला निवासी भोपाल सिंह को साल में सिर्फ नौ माह का ही वेतन मिल पाता है। तीन माह बिना वेतन के रहकर खेती से अपने परिवार का खर्चा चलाना पड़ता है। सेवानिवृत्त होने पर भी खेती से ही घर का खर्चा चल पाएगा।

शामली गन्ना सहकारी समिति के सामयिक लिपिक भोपाल सिंह सीजनल कर्मचारी हैं। वह बताते हैं कि चीनी मिल चालू होने पर एक अक्तूबर से लेकर 30 जून तक ड्यूटी मिलती है। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा दो बेटी विवाहित है। बेटा विकास शहर में प्राईवेट जॉब करता है। वेतन 35 हजार रुपये है। घर के बजट पर प्रतिमाह 25 हजार रुपये खर्चा हो जाता है। बचत के प्रतिमाह दस हजार रुपये तीन माह में घर के बजट पर खर्च हो जाते हैं। अर्द्ध सरकारी संस्था होने के कारण पेंशन की व्यवस्था भी नहीं है। सिर्फ फंड व ग्रेच्युटी की व्यवस्था है। मेरे पास आठ बीघा कृषि भूमि है। 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार का खर्चा खेती से ही चलाना पड़ेगा। क्योंकि सरकार ने हमारे जैसे लोगों के बारे में तो कुछ सोचा ही नहीं है। समिति कर्मचारियों के बारे में भी सरकार को अच्छी योजना बनाई चाहिए, ताकि सीजनल कर्मियों का भी कुछ भला हो सके और भविष्य सूकुन से गुजार सकें। सरकार ने आम बजट में समिति कर्मचारियों की सुविधाओं को नजरंदाज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed