{"_id":"5a4696604f1c1bc45b8bed38","slug":"171514575456-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्यित विभाग की अवैध वसूली के खिलाफ डुढ़ार में पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्यित विभाग की अवैध वसूली के खिलाफ डुढ़ार में पंचायत
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
विद्युत निगम के अधिकारियों पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को पंचायत की। निर्णय लिया गया कि अगर उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो प्रदर्शन किया जाएगा।
थाना क्षेत्र के गांव डुढ़ार में कश्यप चौपाल पर ग्रामीणों ने पंचायत की। प्रधान प्रदीप चौहान ने कहा कि गांव के बिजलीघर पर तैनात विद्युत निगम के लोग बिजली चोरी के नाम पर आए दिन ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं। बिजली चोरी का ग्रामीणों पर आरोप लगाकर लाइनमैन ग्रामीणों से जेई के नाम से अवैध वसूली कर रहे हैं। गांव की विद्युत लाइन काफी जर्जर हालत में है। जिसके चलते गांव में कई हादसे हो चुके है, शिकायत के बाद भी लाइन को नहीं बदलवा रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत में निर्णय लिया कि गांव से पांच लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मिलकर मामले में कार्रवाई करने की मांग करेगा। अध्यक्षता कश्यप समाज के चौधरी सोमपाल सिंह और संचालन तरसपाल के द्वारा किया गया। पंचायत में विनोद, दीपक, सुरेश, बलेल, ऋषिपाल, सगीर अंकित, मुकेश, बोबी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।