{"_id":"5a43e6664f1c1bc5758bb93f","slug":"171514399333-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार को 25 लाख सहायता दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार को 25 लाख सहायता दिलाने की मांग
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित परिवार को 25 लाख सहायता दिलाने की मांग
शामली। भारतीय कश्यप जनचेतना मंच ने छात्रा सोनी के परिजनों को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने और हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
बुधवार को भारतीय कश्यप जनचेतना मंच के जिलाध्यक्ष पवन कश्यप के कार्यालय पर बैठक हुई। उसमें लोगों ने कहा कि गांव गढ़ी श्याम निवासी छात्रा सोनी कश्यप की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जानी चाहिए। साथ ही पूर्व में हुई छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई न करने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता, सोनी को वीरता पुरस्कार दिलाने, मुख्यमंत्री को पीड़िता के घर पहुंचकर संवेदना जताने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की गई। इस दौरान निर्णय लिया कि यदि कश्यप समाज की अनदेखी की जाती है, तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में चुन्नू कश्यप, राजेंद्र कश्यप, नरेश कश्यप, नीटू कश्यप, लोकेश कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, लोकेंद्र कश्यप, विकास कश्यप, चंद्रपाल, रणपाल, रोशन, अरविंद कश्यप आदि मौजूद रहे।
सीओ ने दर्ज कराई टेस्ट रिपोर्ट
थानाभवन। डीआईजी के निर्देश पर बुधवार शाम सहारनपुर से एक सीओ ने थानाभवन थाने पर सीओ टेस्ट रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने एक युवक को पर्स चोरी होने की तहरीर लेकर थाने भेजा। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी। इसी दौरान सीओ रामप्रकाश पाठक भी थाने पहुंच गए और टेस्ट रिपोर्ट करने की बात थानाध्यक्ष को बताई। इस दौरान सीओ राम प्रकाश पाठक ने अपराध रजिस्टर, सिपाहियों के आवास और कार्यालय आदि का निरीक्षण भी किया।