फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अटल - मालवीय का मनाया धूमधाम से जन्म दिन

अटल - मालवीय का मनाया धूमधाम से जन्म दिन

Tue, 26 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
अटल - मालवीय का मनाया धूमधाम से जन्म दिन
शामली।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की लंबी उम्र की कामना की।
वीवी इंटर कालेज रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित मदन मोहन मालवीय व गुरू गोविंद सिंह के जन्म दिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा नेता हरवीर मलिक, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि अरोरा, राजन बत्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की लंबी आयु की प्रार्थना की। इस मौके पर गुरुगोविंद के प्रकाश पर्व पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं को मिठाई बांटकर बधाई दी। विशेष सरोहा, आनंद पुंडीर, अभय तोमर, अजय बंसल, कमल कश्यप, डॉ. मनोज चौधरी, रविकश्यप, मोहित जैन, प्रमोद नामदेव, उपेंद्र द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, पूनम राणा, तेजस्वी पंवार, डॉ. हरिओम पाठक, रोबिन गर्ग, अरुण अत्री, देवेंद्र बिडला मौजूूूूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन तरार, संचालन जिला महामंत्री राजन बत्रा ने की।
विज्ञापन

उधर, रेलपार के वार्ड 11 सेक्टर आठ श्री विश्वकर्मा पार्क में अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर लंबी आयु की कामना की। संजीव, संजीव कर्णवाल, योगेंद्र निर्वाल, रामेश्वर दत्तशर्मा, पतरौल सिंह, सुरेश, डाक्टर ओमपाल सिंह, कवरपाल सैनी, महावीर राघव, विनय गुप्ता, आनंद प्रकाश मौजूद रहे। वहीं, देवी उमराकौर वैदिक इंटर कालेज पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी-महामना पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन पर प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। दोनों महापुरुषों को समाज सुधारक बताया। इस मौके पर अंनगपाल सिंह, अंकित, अमित, अनीता, रेना, चिंकी, पूजा सैनी मौजूद रहे। गढ़ीपुख्ता मंडल के सभी बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर डॉ. भाजपा नेता मनोज चौधरी के नेतृत्व में समारोह में राजीव तोमर, ऋषिपाल, अनिल मलिक, राजदेव पहलवान, सुमित कुमार, पवन, सुधीर कुुमार योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर के बुढ़ाना रोड स्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय में भारत की महान विभूति पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके भाव पूर्ण स्मरण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने मालवीय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मालवीय जी कांग्रेस के चार बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। मौके पर जेके जैन, बाबू खान, राजेश कश्यप, ठाकुर लाखन सिंह, रामकिशोर पारचा, अमित डिंपल शर्मा, रामकुमार, रमन कौशिक, राजेंद्र भारती, राधेलाल, लोकेश राणा, अरविंद संगल, अशोक जैन, सुधीर पंवार, हरीश चौधरी, डॉ. ओमवीर सिंह, श्रीराम शर्मा, नासिर चौधरी, यशपाल कपूर, ज्योति प्रसाद शर्मा, ओमपाल शर्मा, योगेश कश्यप राजपाल सिंह मौजूद रहे।

मोहल्ला धर्मपुरा स्थित श्रीब्राह्मण धर्मशाला में श्रीब्राह्मण सभा की ओर से महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिन पर यज्ञ किया गया। पंडित मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया। मौके पर पंडित सुमन शर्मा, वरुण शर्मा, राकेश शर्मा, पुनीत द्विवेदी, उपेंद्र द्विवेेदी, अनुज गौतम, संजीव शर्मा, श्यामलाल शर्मा, बाल कृष्ण शर्मा, राधेश्याम शर्मा, मदन मोहन शर्मा अमरीश शर्मा, वैद्य प्रदुमन सारस्वत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed