{"_id":"5a0b3abd4f1c1bd1408b69b0","slug":"171510685373-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना।
झिंझाना के गांव म्यानकस्बा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर कहा कि ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाए जाने के बाद भी आरोपियों ने कब्जा कर लिया है।
करण सिंह, मेनपाल, प्रेम और देवी सिंह ने बताया कि अगस्त माह में तहसील दिवस में आए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया था। तालाब के कब्जामुक्त कराने के बाद ग्रामीणों के गंदा पानी तालाब में जाना शुरू हो गया। हालांकि कुछ समय बाद हल्का लेखपाल का तबादला हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि तबादले के बाद लेखपाल ने कब्जाधारियों से साठगांठ कर सरकारी भूमि पर काबिज करा दिया। हालांकि कोई कार्रवाई नही की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से तालाब की भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की।