फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अध्यक्ष के 143 और सभासदों के 110

अध्यक्ष के 143 और सभासदों के 110

Tue, 07 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के 143 और सभासदों के 110
शामली।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए सोमवार को अंतिम दिन शामली, कैराना और ऊन तहसील में प्रत्याशियों की भारी भीड़ रही। 29 अक्तूबर से अब तक जिले के 10 अध्यक्ष पदों के लिए 143 और वार्ड सभासद के 170 पदों के लिए 1108 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं।
नामांकन पत्र जमा कराने के लिए अपराह्न तीन बजे तक का समय निर्धारित था। सोमवार को शामली कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर पालिका परिषद शामली अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी दीपिका संगल पत्नी अजय कुमार संगल, सपा प्रत्याशी सुमन शर्मा पत्नी विजय कौशिक और बसपा प्रत्याशी के रूप में ओमवीरी पत्नी हरपाल सिंह के अलावा शिप्रा बंसल पत्नी अतुल बंसल, अमीता रानी पत्नी विवेक कुमार, रेणूका पत्नी देवेंद्र, जिंदी पत्नी नफीस राणा ने नामांकन पत्र जमा कराए।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत थानाभवन अध्यक्ष पद के लिए अनीता पत्नी नरेंद्र सैनी ने नामांकन पत्र जमा किया। नगर पंचायत जलालाबाद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर पाल पुत्र मूंगा सिंह के अलावा जहीर मलिक पुत्र शब्बीर, इलियास, नसीम, कुसुमलता और सुशील ने भी नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत एलम अध्यक्ष पद के लिए विमलेश पत्नी जसबीर, कमलेश पंवार पत्नी रतनपाल पंवार, रीना पत्नी अश्वनी पंवार ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं, नगर पंचायत बनत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी राजीव पुत्र इंद्र सिंह, मंजू पत्नी राजीव, लोकेश पुत्र सतपाल और असफा खां पत्नी वजाहत खां ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
निकाय चुनाव के लिए सरगर्मियां बढ़ी
कैराना। तहसील कैराना में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कैराना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 19 प्रत्याशियों और वार्ड सभासद पदों के लिए 219 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं। वहीं, कांधला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 14 और वार्ड सभासद पदों के लिए 125 नामांकन पत्र जमा हो गए हैं। अब तक कैराना अध्यक्ष पद के लिए सपा से राशिद अली, बसपा से साजिद और कांग्रेस से बशीर अहमद के अलावा हाजी अनवर हसन, अब्दुल अजीज अंसारी, अमित सैनी, अंसार अहमद, फजल अहमद, मोहम्मद वरीस, राशिदा, जाकिरा बेगम, इकराम अली, शमशाद अहमद, मोहम्मद अली, खुर्शीद अहमद, नौशाद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारूण और महेंद्र सिंह के नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं।
वहीं, नगर पालिका कांधला अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से नरेश सैनी, सपा से मिर्जा फैसल बेग, बसपा से हाजी वाजिद हसन उर्फ बबला और कांग्रेस से जाहिद राज के अलावा कर्मवीर, जावेद जंग, अनीस जंग, जावेद जंग (आप), सकुदा खातून, हाजी इस्लाम, शाहिर हसन, अजहर बेग, पीतम और मारूफ जंग नामांकन कर चुके हैं।
-----
झिंझाना। ऊन तहसील में नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। अब तक नगर पंचायत ऊन से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से प्रदीप चौधरी, बसपा से कुलदीप मान के अलावा ममता देवी, अशोक कुमार, मनोज कुमार, श्रीपाल, राजबीर, सतबीर और अरुणा सहित कुल नौ नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं, जबकि वार्ड सभासद पदों के लिए 68 नामांकन जमा हुए हैं।
वहीं, नगर पंचायत झिंझाना अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से बिजेंद्र कश्यप, सपा से वसीम, बसपा से यूसुफ कुरैशी और कांग्रेस से शहबाज के अलावा लाल सिंह, अमित कुमार, बिजेंद्र कश्यप, शहराज, तहसीम, राकेश कुमार, शकील, दिलशाद, कय्यूम, शकील अहमद और नौशाद कुरैशी सहित कुल 16 नामांकन पत्र जमा हुए हैं, जबकि वार्ड सभासद पदों के लिए 57 नामांकन जमा हो चुके हैं। उधर, नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता अध्यक्ष पद के लिए कंवरपाल, वासिद, हरबीरी, अलीहसन इसरार अहमद, नरेश सैनी, सरफराज, सत्यपाल, रण कुमार और प्रमोद सहित कुल 12 नामांकन पत्र जमा हुए, जबकि वार्ड सभासद पदों के लिए 42 नामांकन पत्र जमा कराए जा चुके हैं।

शाम तक चला नामांकन फीड करने का कार्य
शामली। निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराने का अंतिम समय अपराह्न तीन बजे था। इसके बाद संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा नामांकन पत्रों को राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीड करने का कार्य किया गया। भीड़ ज्यादा होने के कारण नामांकन पत्रों फीड़ करने का कार्य देर शाम तक सभी नामांकन केंद्रों पर चलता रहा।
-------- अब तक जमा कुल नामांकन पत्र --------
निकाय -------- अध्यक्ष --------सभासद
शामली ----------- 22 ------------- 282
कैराना ----------- 19 ------------- 219
कांधला ---------- 14 ------------- 125
थानाभवन ------ 10-------------- 113
जलालाबाद ----- 20 -------------- 90
बनत ----------- 11 --------------- 61
एलम ---------- 10 --------------- 51
ऊन ------------ 9 ---------------- 68
झिंझाना ------- 16 ---------------- 57
गढ़ीपुख्ता ------ 12 --------------- 42
योग ----------- 143 ------------ 1108
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed