{"_id":"599dd04b4f1c1b26658b46e4","slug":"171503514699-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसवाल गांव मे जलभराव, डीएम से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसवाल गांव मे जलभराव, डीएम से मिले ग्रामीण
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल गांव में तालाब का पानी घुसने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को एक ज्ञापन देकर तालाब के पानी के निकासी की मांग की है। बुधवार को भैैंसवाल के नरेंद्र, भोपाल, अभिषेक, दीपक, सचिन समेत दर्जनों ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट मे पहुंचकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह को एक ज्ञापन देकर अवगत कराया कि गांव के तालाब बरसात से का पानी आने से लबालब हो गया है। तालाब का पानी गांव के गलियों एवं घरों में घुस गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने तालाब के पानी की निकासी कराने और गांव में नाला बनाए जाने की मांग की है।
शहर में कलश यात्रा निकली
शामली। मां वैष्णो देवी मंदिर में श्रीराम कथा की अमृत वर्षा श्री ऋषि किरण जी महाराज के श्री मुख से शुरू हुई। बुधवार को श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से शुरू होकर धीमानपुरा, मंडी गांधी गंज, तालाब रोड, मिल रोड कोतवाली के सामने से होकर हनुमान धाम, हनुमान रोड, भिक्की मोड़ माजरा रोड पर गाजे बाजे से होकर गुजरी। शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, राकेश धीमान, सियानंद प्रजापति, आशीष भाटी, जितेंद्र कुमार, भारत सिंह मौजूद रहे। श्रीराम कथा एक सितंबर तक चलेगी।