{"_id":"599c7b1e4f1c1b1b128b4659","slug":"171503427358-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, कोहराम
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन।
वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
मोहल्ला रोगनगरान निवासी सतीश (40) बैंड बाजा बजाने का कार्य करता था। सोमवार रात्रि सतीश घर से सामान लेने को कहकर बाजार में गया था। रात लगभग साढ़े दस बजे बजाज शुगर मिल के पास किसी घायल के पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी शिनाख्त सतीश के रूप में हुई। पुलिस और राहगीरों का मानना है कि सतीश को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे सतीश की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी विरेंद्र यादव ने बताया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया है।
हादसे में घायल महिला की मौत
थानाभवन। मोहल्ला नवीपुरा निवासी राजकुमार जिला पंचायत में अमीन के पद पर कार्य करते हैं। 14 अगस्त को राजकुमार पत्नी ऊषा के साथ स्कूटर से शामली जा रहे थे कि गांव महावतपुर के पास सामने से आ रही बाइक से स्कूटर की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटर सवार दंपति को गंभीर हालत में दिल्ली भर्ती कराया गया था। जहां पर राजकुमार की हालत में सुधार हो गया, जबकि सोमवार देर रात्रि उपचार के दौरान ऊषा ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।