फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धनराशि स्वीकृत होने के बाद नही शुरू हुआ विशेष मरम्मत का कार्य

धनराशि स्वीकृत होने के बाद नही शुरू हुआ विशेष मरम्मत का कार्य

Fri, 18 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
धनराशि स्वीकृत होने के बाद  नही शुरू हुआ विशेष मरम्मत का कार्य
शामली। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे की शासन से मरम्मत की धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया है। उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अभी तक निर्माण के लिए टेंडर छोड़ने की औपचारिकता भी पूरी नहीं हो पाई है। प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा के गृह जनपद में मार्ग की खस्ताहाल होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

207 किलोमीटर लंबाई वाले दिल्ली यमुनोत्री हाईवे खस्ता हाल में है। गाजियाबाद जिले के लोनी, बागपत जिले के गौरीपुर, सरूरपुर कला, बावली एवं उत्तर प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेेश राणा के गृह जनपद शामली में एप्रोच रोड के अलावा ग्राम लिलौन, खेड़ी, सिक्का, हिंड पुलिया, हरड़ फतेहपुर, थानाभवन-जलालाबाद कस्बों के अलावा सहारनपुर जिले में जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे निर्माण की प्रक्रिया आठ वर्षों से चल रही है। इस मार्ग को राष्ट्रीय राज्य राजमार्ग प्राधिकरण को दिए जाने की की अनुमति कैबिनेट बैठक में दी जा चुकी है। शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे का दौराकर 12 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत का विशेष मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर साढ़े तीन माह पूर्व शासन को भेजा था। शासन ने एक माह पूर्व मरम्मत के लिए 12 करोड़ 73 लाख की धनराशि की स्वीकृति दी जा चुकी है। बरसात समाप्त होने को है, उपशा धनराशि स्वीकृति होने के बावजूद विशेष मरम्मत के लिए अभी तक टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू नही कर पाई है। उपशा के तकनीकी महाप्रबंधक अतुल शर्मा ने बताया कि दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे की विशेष मरम्मत का कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। बरसात के बाद दीपावली तक इस मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed