फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   यूजी और पीजी में पंजीकरण के छह दिन बाकी, 24123 हुएं पंजीकरण

यूजी और पीजी में पंजीकरण के छह दिन बाकी, 24123 हुएं पंजीकरण

Wed, 12 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
यूजी और पीजी में पंजीकरण के छह दिन बाकी, 24123 हुएं पंजीकरण
शामली।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में यूजी और पीजी के सभी संकायों में पंजीकरण चल रहे हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से राजकीय और एडेड के साथ ही निजी कॉलेजों के पंजीकरण भी एक साथ ही कराए जा रहे हैं। तिथि बढ़ने के कारण पंजीकरण के अभी छह दिन शेष हैं। फिलहाल 14 डिग्री कॉलेजों के लिए 24 हजार से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं।

पहले पंजीकरण की अंतिम तारीख सात जुलाई थी। जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने पंजीकरण की संख्या को कम देखते हुए इसे बढ़ाकर 17 जुलाई कर दिया। जनपद में 14 डिग्री कॉलेज है। इनमें दो राजकीय, दो एडेड और दस निजी कॉलेज शामिल हैं। दो राजकीय और दो एडेड कॉलेजों मेें यूजी की लगभग 2200 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, दस निजी कॉलेेजों में लगभग 3100 सीटें हैं। इनके सापेक्ष जनपद में मंगलवार चार बजे तक 24,123 पंजीकरण हो चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा बीए में पंजीकरण हुए हैं। दूसरे नंबर पर बीएससी विज्ञान व तीसरे नंबर पर बीकॉम और चौथे स्थान पर बीएससी एग्रीकल्चर में पंजीकरण हुए है। 17 जुलाई तक पंजीकरण की स्थिति 27 हजार से ऊपर पहुंचने की उम्मीद है। जनपद में सबसे ज्यादा मारामारी बीकॉम और बीएससी एग्रीकल्चर में होगी। दाखिले की पहली मेरिट 20 जुलाई को आएगी। जिसके बाद 22 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अबकी बार यूनिवर्सिटी दो मेरिट के बाद दो ओपन मेरिट से ही दाखिला प्रक्रिया पूरा करेगी।
विज्ञापन


मंगलवार तक हुए पंजीकरण की सूची
विषय पंजीकरण की संख्या
बीकॉम -- 3297
बीए बीएड -- 29
बीए -- 12274
बीबीए -- 115
बीएससी कंप्यूटर -- 20
बीएससी विज्ञान -- 4138
बीए एलएलबी -- 1
एमएससी विज्ञान -- 389
बीईएलएड -- 513
बीएससी गृह विज्ञान -- 37
बीसीए - 144
एमएससी कृषि -- 819
बीएससी कृषि -- 1783
एमए - 564
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed