{"_id":"59627ba24f1c1b09278b4696","slug":"171499626402-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर क्षेत्र के बंटवारे को लेकर किन्नर पहुंचे पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर क्षेत्र के बंटवारे को लेकर किन्नर पहुंचे पुलिस चौकी
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना (शामली)।
एक बार फिर सोनिया किन्नर और उसके समर्थकों ने पुलिस चौकी पहुंचकर क्षेत्र के बंटवारे को लेकर जमकर हंगामा किया। किन्नरों ने चौकी का घेराव किया और निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने सुविधा शुल्क लेकर भी हमारे क्षेत्र का बंटवारा नहीं करवाया है।
चौसाना निवासी सोनिया किन्नर व झिंझाना किन्नरों में तीन माह पूर्व क्षेत्र के बंटवारे को लेकर संघर्ष हो गया था। संघर्ष में सोनिया को बहुत चोटें आई थी। झिंझाना के किन्नर मौके से फरार हो गए थे। झिंझाना के किन्नरों का कहना है कि ये सारा इलाका हमारा है, जबकि सोनिया किन्नर का कहना है कि बंटवारे में ये मेरे हिस्से में आया है। सोनिया ने पुलिस पर आरोप लगाया कि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की एवज में पुलिस ने रिश्वत लेने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। इन लोगों ने चौसाना चौकी पर पहुंचकर चौकी का घेराव किया और निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया। किन्नरों ने चौकी प्रभारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। किन्नरों के प्रदर्शन को देखकर चौकी प्रभारी चौकी से दबिश देने चले गए। इस संबंध में चौकी प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि सुविधा शुल्क लेने का आरोप निराधार है। इस मामले में कानून के दायरे के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है।