{"_id":"5ccdd569bdec22077e09a765","slug":"161556993385-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरों ने बच्चों को प्रोजेक्ट तैयार करना सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरों ने बच्चों को प्रोजेक्ट तैयार करना सिखाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल के लिए विज्ञान कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें हरिद्वार की विज्ञान तकनीकी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मैनेजर मयंक शर्मा और दस इंजीनियर्स की टीम ने बच्चों को प्रोजेक्ट तैयार करने की विधि बताई।
विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू संगल ने मां सरस्वती और भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीक से ही मानसिक विकास भी होता है। तकनीक जीवन में आगे बढ़ने के लिए रास्ता बनाती है। कार्यशाला में कक्षा पांच से लेकर कक्षा नौ तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद विज्ञान तकनीकी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मैनेजर मयंक शर्मा और उनकी टीम में शामिल इंजीनियर शुभम सैनी, मनीष कुमार, शुभम पाल, शुभम शर्मा, प्रमोद कुमार, राजकुमार गुप्ता, रोहित कश्यप, आकाश लोधी, अमित शर्मा देहरादून, सुमित कुमार मेरठ ने बच्चों को विभिन्न वैज्ञानिक प्रोजेक्ट तैयार करने की विधि बताई। कक्षा पांच व छह के विद्यार्थियों को वैक्यूम क्लीनर, कक्षा सात एवं आठ को इलैक्ट्रो मैग्नेट, कक्षा नौ को जनरेटर का निर्माण की जानकारी प्रदान की। विद्यालय डायरेक्टर भारत संगल, आदित्य कुमार, उप प्रधानाचार्य आरपीएस मलिक, कनिका संगल, कविता, सुरक्षा, निशा, सीमा जैन, उषा आर्य, अंजू पंवार, नीलम पराशर, प्रतिभा, सीमा बालियान, शालिनी, भावना, मनीष मित्तल, अजय गोयल, शुभम, हरित सिंह, मनीष चौधरी, अंशुल, सुलभ संगल, राजीव सिंघल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूूद रहे।