{"_id":"5c8be699bdec2214130e5bac","slug":"161552672409-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया की मरम्मत न होने पर लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया की मरम्मत न होने पर लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिया की मरम्मत कराने के लिए प्रदर्शन
कांधला। मोहल्ला मौलानान के वार्ड 23 में क्षतिग्रस्त पुलिया के चलते लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका परिषद के मोहल्ला मौलानान वार्ड 23 में नाले के ऊपर पुलिया बनी हुई है। आरोप है कि पुलिया के निर्माण के कुछ दिन बाद ही पुलिया टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस पुलिया से मोहल्ला खैल, शेखजादगान सहित कई वार्ड के लोग अपने वाहन और गन्ने से भरी ट्रालियां लेकर गुजरते हैं। लोगों को यहां हर समय गंभीर दुर्घटना होने का भय बना रहता है। वार्ड सभासद के पति शहजाद का कहना है कि कई बार पालिका अधिकारियों से पुलिया की मरम्मत की मांग की जा चुुकी है, लेकिन कई माह बाद भी सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को मोहल्ला निवासी नौशाद अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। आरोप है कि क्षतिग्रस्त पुलिया के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। इसे लेकर लोगों में रोष फैल गया। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने सभासद के पति शहजाद के साथ पालिका प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए रोष प्रकट किया। इस अवसर पर सुलेमान, रहबर, आसिफ, उस्मान, शाजिद, प्रवेज, लाला, रकीब, हनीफ, सोनू आदि जिलाधिकारी से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वार्ड सभासद रानी का कहना है कि वे कई बार पुलिया क्षतिग्रस्त होने की शिकायत करते हुए मरम्मत की मांग पालिका से कर चुकी हैं, लेकिन पालिका अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी बीके यादव का कहना है यह मामला उनकी जानकारी में है। एक-दो दिन में ही मरम्मत करा दी जाएगी।