{"_id":"5bba55a9867a5568270c360d","slug":"161538938281-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ृद्धा की हत्या की झूठी सूचना पर दौडी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ृद्धा की हत्या की झूठी सूचना पर दौडी पुलिस
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बीमारी से हुई थी महिला की मौत
कैराना। क्षेत्र के गांव भूरा में बुजुर्ग महिला की बीमारी के कारण मौत हो गई। महिला के पौत्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करके हत्या की सूचना दे दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि महिला की मौत बीमारी से हुई। इस पर फर्जी सूचना देने वाले युवक ने पुलिसकर्मियों से माफी मांग ली।
रविवार दोपहर गांव भूरा निवासी शाहिद ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करके सूचना दी कि उसकी दादी जाहिरा (85) की हत्या कर दी गई है। इसके बाद कैराना कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक सतपाल सिंह यादव ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे, तो महिला की मौत बीमारी के कारण हुई थी। वहीं, हत्या की सूचना देने वाले शाहिद ने पुलिसकर्मियों से माफी मांगते हुए कहा कि अब कभी झूठी सूचना नहीं देगा। इसके बाद पुलिस टीम लौट आई।