{"_id":"5bb5037b867a557feb4e3a17","slug":"161538589563-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में लाठी चार्ज, गोली, आंसूगैस पानी छोडने के विरोध में , भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा हाईवें जाम, केंद्र सरकार के खिलाफ ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में लाठी चार्ज, गोली, आंसूगैस पानी छोडने के विरोध में , भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा हाईवें जाम, केंद्र सरकार के खिलाफ ना
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश भड़का
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दिल्ली बार्डर पर किसान क्रांति यात्रा में शामिल किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध मेें राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भाकियू कार्यकर्ताओं ने शहर के गुरुद्वारा तिराहे पर दोपहर करीब 12.30 बजे हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एक घंटे के रास्ता जाम के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर प्रशांत कुमार भारती को सौंपा।
मंगलवार को दिल्ली बार्डर पर किसान क्रांति यात्रा में शामिल किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज आंसू गैस के गोले व पानी छोड़े जाने के विरोध में भाकियू युवा के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दोपहर गुरुद्वारा तिराहे पर ट्रैक्टर ट्राली सड़क के बीच खड़ी कर हाईवे जाम कर दिया। एक घंटा रास्ता जाम के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। हाईवे जाम होने से सहारनपुर व मुजफ्फरनगर व पानीपत, दिल्ली- करनाल जाने वाले वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर प्रशांत कुमार भारती, तहसीलदार अभयराज पांडे और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। किसानों से जाम खुलवाने का अनुरोध किया। भाकियू युवा के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर प्रशांत भारती को सौंपकर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैैस, रबर की गोलियां व पानी फेंकने वाले पुलिस अफसरों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने आरोप लगाया कि किसान क्रांति यात्रा हरिद्वार से लेकर दिल्ली सीमा तक शांतिपूर्ण तरीके से चली। वहां पर किसानों को नही छेड़ा गया, मगर दिल्ली में किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है, जिससे किसान सहन नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में देेशबंधु कौशिक, मंडल महासचिव अजयवीर सिंह त्यागी, शामली तहसील अध्यक्ष भाकियू नदीम अहमद, राव बिलाल, ओमपाल सैनी, राजकुमार, अनीस, ईश्वर फोजी गडडू जलालाबाद, डाक्टर गुलजार आदि मौजूद रहे।
महत्वपूर्ण
भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाया, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की