फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राज्य मंत्री की पहल पर खत्म हुआ व्यापारी और अधिकारियों का मतभेद

राज्य मंत्री की पहल पर खत्म हुआ व्यापारी और अधिकारियों का मतभेद

Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
राज्य मंत्री की पहल पर खत्म हुआ व्यापारी और अधिकारियों का मतभेद
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुुरेश राणा की पहल पर व्यापारियों और अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त हो गया। व्यापारियों के मुताबिक व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष को पकड़कर अभद्रता करने के मामले में पुलिस अधिकारियों ने अपनी पर खेद प्रकट किया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व शहर में फव्वारा चौक के पास बाल श्रम रोकने के लिए एक प्रतिष्ठान पर छापा मारने के दौरान व्यापारियों ने घेराव और हंगामा कर दिया था। पुलिस ने व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल को पकड़ लिया था और थाने ले आई थी। इसके बाद व्यापारियों ने नरेंद्र अग्रवाल के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन किया था। बाजार बंद रखकर धरना प्रदर्शन किया था तथा पुलिस प्रशासन का बहिष्कार करते हुए असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया था। रविवार को गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने विवाद समाप्त कराने के लिए बनत स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में व्यापारियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग व्यापारी के उत्पीड़न पर रोष जताया।
विज्ञापन

गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने अफसरों को कहा कि व्यापारियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए। क्योंकि व्यापारी भी पुलिस प्रशासन के हर कार्य में सहयोग करते हैं। इस दौरान सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और इंस्पेक्टर शामली जेएस कालरा ने घटना पर खेद प्रकट किया। इसके बाद विवाद समाप्त हो गया। इस दौरान सुभाष धीमान, सूर्यवीर सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर सिंह मलिक, नरेंद्र अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, ब्रजभूषण संगल, यशपाल पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, राजेश राणा, अनुज गर्ग, अनुज गोयल, संजय बिड़ौली, महेश धीमान, पंकज वालिया, आशु पुरी, अनुराग जैन, रवि संगल, सरदार गुरजीत सिंह, आशीष मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed