{"_id":"5b425a534f1c1bad288b5641","slug":"161531075155-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य मंत्री ने लगाया जनता दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य मंत्री ने लगाया जनता दरबार
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा के जनता दरबार में शिकायतों का अंबार लग गया। राज्य मंत्री ने कई शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को फोन कर मौके पर ही निस्तारण कराया।
रविवार को नगर पंचायत सभागार में राज्य मंत्री सुरेश राणा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। खानपुर के ग्रामीण प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व घर में एसी लगाया है और वह नियमित रूप से बिजली के बिल का भी भुगतान करते हैं। आरोप लगाया कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने उससे एसी लगाने के नाम पर दो हजार रुपये की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों के बिजली के बिल अधिक आ रहे हैं। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारी की फोन पर ग्रामीणों की समस्या का तुरंत निस्तारण करने के आदेश दिए। इसके अलावा मंत्री ने अधिकांश शिकायतों का संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मौके पर ही निस्तारण करा दिया। जबकि बाकी को आश्वासन दिया गया। मंत्री ने कहा कि भाजपा हर क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। राज्य को पूरी तरह से अपराध मुक्त करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा भी राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से राज्य को विकास की तरफ ले जाया जा रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रविंद्र गोयल, प्रेम, सभासद बॉबी अरोड़ा, महेश गोयल, विनोद बजाज आदि मौजूद रहे।