{"_id":"5b2aa2ee4f1c1b624d8b7406","slug":"161529520878-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित लिपिक को एसडीएम ऊन ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित लिपिक को एसडीएम ऊन ने जारी की चेतावनी
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गैरहाजिर लिपिक को चेतावनी दी
झिंझाना।
तहसील ऊन में नियुक्त लिपिक के माह मई से अनुपस्थित रहने के कारण एसडीएम ऊन ने उसे नोटिस जारी कर 28 जून तक कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
ऊन तहसील में नियुक्त लिपिक सौरभ तीन मई से अनुपस्थित रहने पर तहसीलदार ऊन ने चार बार उसको नोटिस जारी कर कार्य पर उपस्थित होने के लिए कहा, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर एसडीएम ऊन वीके सिंह ने डीएम शामली के आदेश पर बुधवार को नोटिस जारी कर 28 जून तक कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके बाद भी कार्य स्थल पर उपस्थित नहीं होने पर निलंबन कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम वीके सिंह ने बताया की उक्त लिपिक की पांच साल की नौकरी में पहले भी चार बार निलंबित किया जा चुका है। एक बार इसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही की जा चुकी है, लेकिन अपीलीय अधिकारी आयुक्त सहारनपुर ने उसकी आर्थिक स्थिति को देखकर बर्खास्तगी को निरस्त कर दिया था। उसके बाद भी लिपिक की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। एसडीएम वीके सिंह ने बताया की यह अंतिम चेतावनी हैं, इसके बाद रिपोर्ट डीएम जिलाधिकारी शामली को भेज दी जाएगी।