फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हादसों को रोकने के लिए रेलवे फाटको पर लगाए जारहे हैं टाइमर

हादसों को रोकने के लिए रेलवे फाटको पर लगाए जारहे हैं टाइमर

Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हादसों को रोकने के लिए  रेलवे फाटको पर लगाए जारहे हैं टाइमर
शामली। ट्रेनों के हादसों को रोकने के लिए दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर रेलवे फाटकों पर टाइमर लगाए जा रहे हैं। टाइमर जब तक इलैक्ट्रिक सप्लाई नहीं देगा, तब तक ट्रेन नहीं गुजर जाएगी। ट्रेन गुजरने के एक मिनट बाद रेलवे फाटक खुल पाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग समेत दिल्ली मंडल गलत सिग्नल दिए जाने से ट्रेन हादसे होते रहते थे। इनको देखते हुए उत्तर रेलवे ने पिछले एक माह से रेलवे के सभी मंडलों के फाटकों पर टाइमर लगाने के निर्देश दिए थे। दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर सभी रेलवे फाटकों पर सिग्नल विभाग के इंजीनियरों द्वारा टाइमर लगाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर शामली, थानाभवन, हिंड रेलवे स्टेशन के फाटकों को छोड़कर टाइमर लगाने का काम पूरा हो चुका है। उत्तर रेलवे सिग्नल इंजीनियर सतीश कुमार पाल ने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे लाइन पर आखिर में शामली के धीमानपुरा, बुढ़ाना रेलवे फाटक पर टाइमर लगाए जाएंगे। उधर दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग के उत्तर रेलवे खंड के वरिष्ठ मंडल अभियंता राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि गलत सिग्नल दिए जाने से रेलवे फाटकों पर ट्रेन हादसे होते रहते थे। सभी रेलवे फाटकों पर टाइमर लग जाने के बाद रेल हादसों को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन


धीमानपुरा रेलवे फाटक पर खड़ी रही हरिद्वार पैसेंजर
फोटो...
शामली।
मंगलवार को दोपहर दो बजे दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का आने का समय है। यह ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय पर पहुंच गई थी। रेलवे स्टेशन से जैसे हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई तो धीमानपुरा रेलवे फाटक पर चेन पुलिंग हो जाने यह बीच में खड़ी हो गई। जिससे धीमानपुरा रेलवे फाटक के दोनो ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। थोड़ी देर बाद ट्रेन वहां से निकली, जिसके बाद जाम खुल पाया। शामली रेलवे स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि चेन पुलिंग होने से यह समस्या आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed