{"_id":"5aa02a3a4f1c1b8e328b5d25","slug":"161520446010-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यदेवानंद महाराज की मनाई 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यदेवानंद महाराज की मनाई 2
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
कस्बे के सनातन सत्संग भवन में हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा के ब्रह्मलीन महंत सत्यदेवानंद महाराज की 28वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुंदर कांड समिति ने अखंड सुंदर कांड पाठ का आयोजन कराया। जिसमें अवनीश भगत ने ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यदेवानंद महाराज के विषय में श्रद्धालुओं को उनके जीवन परिचय के बारे में बताया। कहा कि स्वामी सन 1988 में सत्संग भवन में शिवरात्रि को समाधि में ध्यान मुद्रा में बैठकर अपने नश्वर शरीर को त्याग कर ब्रह्मलीन हो गए थे। उनके प्रवचन अपने आप में आज भी सत्य है। उनका जीवन सादगी तपस्वी संयमी था। वह हरिद्वार स्थित निरंजनी अखाड़ा के महंत होते हुए भी जगह जगह जाकर भगवान नाम हरि चर्चा के प्रसार प्रचार में रहकर कथा सत्संग करते रहते थे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में राजकुमार रुहेला, वेदप्रकाश, सचिन जैन, अमरनाथ, प्रकाश चंद, रामदत्त आदि भारी संख्या में मौजूद रहे।