{"_id":"5a80873d4f1c1b4d588b8092","slug":"161518372669-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को संस्कारी बनाने में भूमिका निभाएं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को संस्कारी बनाने में भूमिका निभाएं महिलाएं
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आरएसएस की राष्ट्र सेविका समिति की ओर से आयोजित परिवार प्रबोधन कार्यक्रम में प्रांत संपर्क प्रमुख मंजू शर्मा ने कहा कि परिवार और बच्चों को संस्कारी बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। महिलाओं को यह जिम्मेदारी बखूबी निभानी चाहिए, ताकि परिवार के साथ ही देश भी आगे बढ़ सके।
रविवार को शामली में मुंडेट गांव के पास स्थित सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में राष्ट्र सेविका समिति की ओर से परिवार प्रबोधन कार्यक्रम हुआ। उसमें सहारनपुर से आई समिति की प्रांत संपर्क प्रमुख मंजू शर्मा मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामने अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन अपनी प्रतिभा के कौशल से तमाम चु नौतियों के बावजूद महिलाओं को अपने परिवारों के साथ ही देश की तरक्की के लिए चिंतन करना चाहिए। बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि वह दूसरों का सम्मान करना सीखें और अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर और जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने भी परिवार और बच्चों को संस्कारी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. कुमुद शर्मा, सुहासनी, रेखा गोयल, दीपमाला ने भी परिवार को सुंदर, संयुक्त संस्कारी और स्वस्थ बनाने पर विचार रखे। कार्यक्रम में आर्य समाज, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान सुनीता पाल, पूनम आर्या, अमिता आर्या, पूनम राणा, पजा, अर्चना, मंजू रानी, डेजी, सुरभि मित्र और शालू आदि का विशेष सहयोग रहा।