फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मां सरस्वती प्रकटोत्सव पर जगह- जगह हवन, पूजन विशेष पूजा अर्चना की

मां सरस्वती प्रकटोत्सव पर जगह- जगह हवन, पूजन विशेष पूजा अर्चना की

Tue, 23 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मां सरस्वती प्रकटोत्सव पर जगह- जगह हवन, पूजन विशेष पूजा अर्चना की
शामली। जिले भर में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना और हवन यज्ञ किया गया। शहर और गांव की चौपालों में होली की स्थापना के लिए वसंत रखा गया।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार मोहल्ला मुुुरारी वाला कुुंआ स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना पंडित देवेंद्र प्रसाद भट्ट ने कराई। यजमान शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद मनोज मित्तल, राजकुमार संगल, सुरेंद्र सिंह रहे। मुख्य यजमानों ने होली के उपले रखवा कर मां सरस्वती की आरती उतारी। राधेश्याम मित्तल, प्रमोद मित्तल, संदीप जैन, महेश, सुभाष, उज्ज्वल मित्तल, प्रवीण, विशु, प्रशांत, मनोज वर्मा, सुनील अरोड़ा, अनिल नामदेव, महक, मुकेश संगल, सोनू नामदेव, टोनी जाटव, वैभव , विपुल मित्तल आदि मौजूद रहे। बुढ़ाना रोड़ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मां शारदे का जन्मोत्सव और वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर मनाया गया। प्रधानाचार्य उमेश कुमार, आचार्य रविंद्र कुमार के निर्देशन में यज्ञ का आयोजन किया गया। शिवकुमार धीमान, सहदेव प्रसाद जोशी, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, संजय कुमार, आशीष कुमार, सतीश कुमार, सुनीता गुप्ता मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंडित सहदेव शर्मा और देवकी नंदन प्रसाद शर्मा ने यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में संस्था के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा रहे। इस मौके पर अरविंद कुमार, नीटू शर्मा, अंकुर कुमार, बृजेश सैनी, मलूक चंद, प्रीतम सिंह, राकेश शर्मा, पवन कुमार, शेेखर चौहान, पुष्पेंद्र शर्मा, सोमदत्त आर्य, योगेंद्र सैनी, अंकित भार्गव, सुनील कुमार मौजूूूद रहे। श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में वसंतोत्सव और वीर हकीकत राय बलिदान दिवस पर मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्र-छात्राओं ने गीत, कविता सुनाई। आचार्य कृष्ण कुमार ने ऋतु राज वसंत के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अजय गर्ग, दिनेश संगल, दिनेश दीक्षित, दुर्गेश दत्त शर्मा, अलका संगल, योगिता शर्मा, मृदुला गोयल, आरती ऐरन, दीप्ती मौजूद रहे। बनत के देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने मां सरस्वती की प्रतिमा को माला पहनाई। पीले फूलो से विधि-विधान से पूजन कराया। काजल, अंशिका, मेघना, इरा गौत्रा, अविका, शिवानी, मानसी, राखी, गीता, नेहा, शिवानी, अक्षय, विशाल, अनंग पाल, अंकित, कविंद्र, अनीता, रेना, कपिल वशिष्ठ, जूली वर्मा और मंजू मौजूद रहे। नई मंडी रोड पर गोल्डन वार्ड पब्लिक स्कूल में ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्रकटोत्सव पर विद्यालय के प्रबंधक डीके चौधरी और प्रधानाचार्य दिव्य प्रभाकर ने मां सरस्वती के चित्र के समुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर सचिन कुमार, अंशिका पंवार, बबली चौधरी, साक्षी, साइना, भारती, प्रभात कुमार, सुमन, चरण सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed