{"_id":"5a4fc1bf4f1c1b1f168b7153","slug":"161515176383-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को किया योग के प्रति जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को किया योग के प्रति जागरुक
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से गांव डांगरोल में चल रहा पांच दिवसीय योग शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। जिसमें ग्रामीणों को योगासनों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए योग के प्रति जागरूक किया।
शुक्रवार को कांधला ब्लाक के गांव डांगरोल में चल रहा पांच दिवसीय योग शिविर का आरोग्य हवन के साथ समापन हो गया। सभी ग्रामीणों ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आहूति देकर हवन कराया। इसके साथ ही योग प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह आर्य ने सभी ग्रामीणों को पिछले चार दिनों से कराए जा रहे योग आसनों का पुन: अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया। जिसमें उन्होंने ग्रामीणों को प्राणायाम, योगिंग जोगिंग, सूर्य नमस्कार, चक्रासन, हलासन, वक्रासन आदि का अभ्यास कराया। वहीं सभी को स्वदेशी वस्तुओं का ही प्रयोग करने का संकल्प दिलाते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अगला शिविर गांव कनियान स्थित चौपाल में शनिवार से शुरू होगा। इस दौरान आशीष, सोहनबीर, रामकुमार, दिनेश, आनंद, सुदेश, नबाव आदि मौजूद रहे।