{"_id":"5a22e2af4f1c1b76678bf0b4","slug":"161512235695-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 को लखनऊ में धरना देगी किसान मजदूर यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 को लखनऊ में धरना देगी किसान मजदूर यूनियन
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 को लखनऊ में धरना देगी किसान मजदूर यूनियन
शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की बैठक में सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली दरों को लेकर कार्यकर्ताओं ने चर्चा की और आंदोलन करने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
शनिवार को किसान मजदूर यूनियन की बैठक अध्यक्ष राजबीर सिंह मुंडेट के आवास पर हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के प्रति रोष व्याप्त करते हुए किसानों को उनकी फसलों का सही दाम न देने और हाल में बढ़ाई गई बिजली दरों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजबीर ने कहा कि सरकार किसानों को फसलों का सही दाम न देकर और बिजली दर बढ़ाकर किसान और मजदूरों की कमर तोड़ना चाहती है, जो यूनियन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके बाद यूनियन ने बढ़ी दरों के विरोध में 11 दिसंबर को लखनऊ में जीपी पार्क निकट विधानसभा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर बढ़ाई गई दरों के फैसले को वापस लेने की मांग की जाएगी। अध्यक्षता रणधीर सिंह और संचालन मंडल प्रवक्ता राजबीर ने किया। इस दौरान पहल सिंह, ब्रज किशोर, उदयपाल सिंह, मुनेश, प्रमोद, रामपाल, सोमपाल आदि मौजूद रहे।