फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नगर निकाय चुनाव 2017 जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटो व मतदान कार्मिको को दिया प्रशिक्षण

नगर निकाय चुनाव 2017 जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटो व मतदान कार्मिको को दिया प्रशिक्षण

Thu, 09 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव 2017  जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटो व मतदान कार्मिको को दिया प्रशिक्षण
जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेटों व मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

शामली(शामली)। । नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान कर्मचारियों को डीएम-सीडीओ ने मतदान के लिए प्रशिक्षण दिया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराए। चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले मतदान अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को भैैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर 22 नवंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों, एवं मतदान कर्मियों की प्रशिक्षण में कहा कि मतदान स्थलों पर पोंलिग पार्टियों के रवाना होने से पूर्व मतदाता सूची, मतपत्र, पेपर सील , स्याही , मतपेटियां तथा सभी चुनाव सामग्री सावधानी पूर्वक लें लें, ताकि मतदान के साथ कोई व्यवधान न हो।
विज्ञापन

उन्होने कि मतदान कर्मियों की चुनाव में अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर बैठक में सीडीओ रेणु तिवारी डीडीओ बलराम कुमार, डीआईओएस एस एन सिद्दीकी, बीएसए चंद्रशेखर, मास्टर ट्रेनर अजय बाबू शर्मा, अमित मलिक ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर सीडीओ रेणुतिवारी से मतदान कार्मिक ड्यूटी कटवाने के लिए शिक्षक शिक्षिकाएं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed