फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों की रही धूम

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों की रही धूम

Tue, 07 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों की रही धूम
शामली।
विज्ञापन

शहर के बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने मॉडलों के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के चयन के बाद प्रथम 20 चुनिंदा मॉडलों के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सोमवार को राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ के निर्देश पर ब्रिगेडियर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुुुभारंभ डीआईओएस एसएम सिद्दीकी, लेखाधिकारी श्रीवास्तव व जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डाक्टर लक्ष्मी ने किया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में किताबी ज्ञान से जरूरी प्रयोगात्मक करना जरूरी होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के 63 कॉलेजों के लगभग 342 छात्र छात्राओं ने 89 मॉडल प्रदर्शित किए। जनपदस्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा सर्वश्रेष्ठ 20 मॉडलों का चयन करते हुए विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए। वहीं, प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बालगोविंद, हरेंद्र वर्मा, डीके पांडेय, बाल किशोर, सुनील कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विजेता स्कूल, कॉलेजों की सूची
प्राइड एकेडमी कांधला, बृहम ज्योति पब्लिक स्कूल, सरस्वती स्कूल थानाभवन, आरएसएस झिंझाना, सर्वोदय कान्वेंट स्कूल, केकेजीएस भैंसवाल, देवी उमराकौर बनत, लांसर्स पब्लिक स्कूल सिक्का, वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली, महर्षि इंटर कॉलेज नाला, बीएचएसएम शामली, एसडीआरआर शामली, एसडी पब्लिक स्कूल थानाभवन, जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली के स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के मॉडलों का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed