{"_id":"59aef0fd4f1c1b64078b479d","slug":"161504637181-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहरवीर गोगा म्हाडी पर उमड़ा श्रद्घालुओं को सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहरवीर गोगा म्हाडी पर उमड़ा श्रद्घालुओं को सैलाब
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/थानाभवन।
प्राचीन जहारवीर गोगा जी म्हाड़ी पर अनंत चौदस को अटूट आस्था श्रद्धा के साथ भक्तों ने ढोल नगाड़ों, बैंडबाजों के साथ पहुंच कर पूजा अर्चना के साथ निशान व फल चढ़ाकर मन्नतें मांगी। इसी के साथ एक पखवाड़े तक लगने वाले मेला गुघाल का धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार आगाज हो गया।
मंगलवार को अनंत चौदस को गांव कुड़ाना जाहरवीर गोगा म्हाड़ी और नगर थानाभवन में प्राचीन समय से स्थापित जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संगम देखने को मिला। प्रात: नगर परिक्रमा के पश्चात छड़ी का पूजन कर म्हाड़ी पर स्थापित किया। म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने व पूजा अर्चना के लिए भक्तों की सुबह से ही लंबी लाइन लगनी प्रारंभ हो गई। यह मेला ग्रामीण क्षेत्र में दंगल के लिए विश्वविख्यात है। गांव कुड़ाना में पूर्व प्रधान राजेंद्र, ओमपाल मलिक, बाबू, पप्पू मलिक, राजकुमार सिंह, अमरपाल, मनोज, सजेंद्र, नरेंद्र, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, थानाभवन में महंत रामनरेश महाराज, गोपाल सैनी, नरेन्द्र सैनी, विनोद कुमार, उमेश सैनी, विशेष काम्बोज, राकेश, रजनीश उपाध्याय, राजेश सैनी आदि रहे।