{"_id":"59ada15b4f1c1b4a738b51c3","slug":"161504551259-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के साथ चाय नाश्ता न करें पुलिसकर्मी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों के साथ चाय नाश्ता न करें पुलिसकर्मी: डीएम
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही हिदायत दी कि गिरफ्तार आरोपियों को पेशी पर लाने के दौरान पुलिसकर्मी उनके साथ चाय नाश्ता न करें।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था तथा थाना समाधान दिवस संबंधित शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई। उसमें जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि छोटे छोटे झगड़ों को समाधान दिवस में समझौते के आधार पर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। पैदल गश्त बढ़ाई जाए। संवेदनशील जगहों को चिह्नित करके पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अवैध रूप से वसूली करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, दुष्यंत कुमार मौर्य, सीओ अशोक कुमार सिंह, राजेश तिवारी और वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।