{"_id":"5991f3054f1c1b752d8b46e9","slug":"161502737157-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवती एक महिला की चोटी कटी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवती एक महिला की चोटी कटी, हड़कंप
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/चौसाना।
महिलाओं और युवतियों की चोटी कटने का सिलसिला जारी है। रविवार और सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में दो युवतियों और एक महिला की चोटी कटने से परिवारों में दहशत का माहौल है।
बाबरी के गांव भाज्जु निवासी आरती रविवार की रात अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान आरती को महसूस हुआ कि कोई उसके बाल खींच रहा है। उसने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई पड़ी थी। इसके भय में वह बेहोश हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चौसाना निवासी मीना (42) पत्नी मेहर सिंह मकान की छत पर सो रही थी। महिला के अनुसार उसे महसूस हुआ कि किसी ने उसके बालों को खींचा। जागने पर उसने देखा कि वहां एक बिल्ली घूम रही थी जबकि उसकी चोटी कटकर नीचे पड़ी हुई है। इसके अलावा गांव नया गांव निवासी रेखा (16) अपने घर में सो रही थी। रात में करीब दो बजे युवती की चोटी काटने का प्रयास किया गया।