{"_id":"598cb1704f1c1bb6338b46ad","slug":"161502392688-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में नामांकन कम मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में नामांकन कम मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में नामांकन कम मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
शामली।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कैराना क्षेत्र के गांव गंदराऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में खामियां मिलने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कलीम अहमद को निलंबित कर दिया है।
बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी कैराना की आख्या के आधार पर प्राथमिक स्कूल गंदराऊ में नामांकन संख्या 204 के सापेक्ष मात्र 37 छात्र-छात्रा उपस्थित पाए गए। रसोई माता स्कूल में मौजूद नहीं मिली और छात्र छात्राओं का शैक्षिक स्तर कमजोर होने के आरोप में प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक कलीम अहमद बीआरसी कैराना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस दौरान जीवन निर्वाह भत्ता आधे वेतन पर देय अवकाश के बराबर दिया जाएगा तथा उक्त धनराशि पर महंगाई भत्ता भी देय होगा।