{"_id":"597f7e554f1c1b64238b45ee","slug":"161501527637-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गाष्टमी तथा श्रावण के चौथे सोमवार का संजोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गाष्टमी तथा श्रावण के चौथे सोमवार का संजोग
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार और दुर्गाष्टमी एक साथ होने पर सुबह से मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़ लग गई। मंदिरों में जय माता दी और बोल बम, बम बम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया।
श्रावण मास के साथ ही दुर्गाअष्टमी होने के कारण श्रद्धालुओं में भगवान शंकर का जलाभिषेक और शक्ति स्वरूप माता पार्वती और दुर्गा माता की पूजा अर्चना के लिए विशेष उत्साह रहा। शिव पिंडी मंदिर कचौरी नाथ और इसके परिसर में बने शाकंभरी देवी मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने पहुंच भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक किया और माता के मंदिर में पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। प्राचीन मंदिर जस्सुवाला, बालाजी धाम , देवी मंदिर हलवाई अट्टा, शिव मंदिर, राज्यों की मोरी, कानूगोयान, कम्बोयान, दयाल आश्रम, आश्रम पंच तीर्थी, घंटों वाला मंदिर में भी श्रद्घालुओं ने बोल बम, बम-बम तथा जयमाता की उद्घोष के साथ जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। पंडित हरिओम शर्मा ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित सत्संग में शिव महिमा पर प्रकाश डालते हुए जलाभिषेक करने से आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया।