{"_id":"59627bb84f1c1b89488b4571","slug":"161499626424-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकाग्रता से ही लगाया जा सकता है अच्छा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकाग्रता से ही लगाया जा सकता है अच्छा निशाना
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शामली राइफल क्लब पर निशानेबाजी को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव रामेंद्र कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने युवाओं को निशानेबाजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
रविवार को शहर के झिंझाना रोड स्थित शामली राइफल क्लब में निशानेबाजी में दिनों दिन बढ़ते अवसर विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि रामेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि निशानेबाजी प्राचीन समय से चला आ रहा खेल है। जहां पहले मनोरंजन एवं प्रतिभा प्रदर्शन के लिए निशानेबाजी खेलते थे। वहीं, आज निशानेबाजी खेल के माध्यम से छात्रों को नौकरी पाना आसान हो गया है। भारत सरकार और राज्य सरकार के सभी उपक्रमों में शूटिंग ट्रायल के माध्यम से युवक युवतियों का चयन किया जा रहा है।
कहा कि निशानेबाजी एकाग्रता का खेल है। खेल के माध्यम से हमें आत्म नियंत्रण का भी अभ्यास करना होता है। आज विदेशों में भी शूटिंग के भारतीय प्रशिक्षकों की मांग बढ़ रही है। गोष्ठी की अध्यक्षता देशपाल राणा, संचालन तपन मलिक ने किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष मुकेश, विवेक धामा, विक्रांत निर्वाल, संदीप नामदेव, गौरव पंवार, सोनल तोमर, वृत्तिका चौहान, सृष्टि खैवाल, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।