फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अधिवक्ताओं ने व्यापारियों को समझाई जीएसटी प्रक्रिया

अधिवक्ताओं ने व्यापारियों को समझाई जीएसटी प्रक्रिया

Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने व्यापारियों को समझाई जीएसटी प्रक्रिया
व्यापारियों को समझाई जीएसटी प्रक्रिया
विज्ञापन

शामली। जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के संबंध में अधिवक्ताओं ने व्यापारियों के साथ जीएसटी कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें व्यापारियों को जीएसटी के सरलीकरण से प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कहा कि जीएसटी देश हित में है और इससे व्यापारियों के साथ ही आमजन को लाभ होगा। बुधवार को शामली में हनुमानधाम पर अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यशाला में अधिवक्ता विकास शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, राजकुमार गोयल, डॉक्टर उनेंद्र शर्मा आदि ने व्यापारियों को समझाया कि जीएसटी में सबकुछ ऑनलाइन है। बस उसे ठीक से समझने की जरूरत है, जिसके बाद लेनदेन, सामान की खरीद और बिक्री का ब्योरा ऑनलाइन फीड करने में किसी तरह की कठिनाई नहीं होगी। व्यापारियों में अमित वत्स, दीपक शर्मा, अनिल कुमार, अशोक सरोहा, अनिल मलिक आदि ने भी जीएसटी से होने वाली कठिनाइयों के बारे में सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed