फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   16 players took part in Ranji trial

रणजी ट्रॉफी टीम के ट्रॉयल में 16 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Thu, 18 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
16 players took part in Ranji trial
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। बीएसएम एकेडमी में रणजी ट्रॉफी यूपी किक्रेट टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें जिले के 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त सहारनपुर किक्रेट एसोसिएशन की तरफ से अंडर-25 क्रिकेट ट्रायल मैच हुआ। जिसमें 27 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दोनों ट्रायल शामली में पहली बार हुए हैं।
शहर के करनाल रोड स्थित बीएसएम एकेडमी के मैदान पर बृहस्पतिवार को रणजी ट्रॉफी यूपी किक्रेट टीम के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रॉयल मैच का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने किया। ट्रायल के लिए लखनऊ से यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की चयन टीम के सदस्य मोहम्मद आमिर ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। इस ट्रॉयल में जिले के 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करके प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त एकेडमी में सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से अंडर 25 का क्रिकेट ट्रायल मैच कराया गया। इस बार शामली जिले को सहारनपुर जोन से संबद्ध किया गया। जिसके चलते शामली में खिलाड़ियों को पहली बार यह मौका मिला है। इस ट्रॉयल में 27 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने बताया कि रणजी ट्रॉफी के लिए और अंडर 25 के ट्रॉयल के अलग-अलग दो मैच हुए हैैं। यहां विनय कुमार, नागेंद्र खैवाल, पंकज चौधरी, सनी धीमान, संदीप कुमार, सादिक, रॉकी देशवाल, सनी सिंह, फरमान, आजम बुटराड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed