फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मोहल्ला ठठेरान से चार परिवारों के घर छोड़कर चले जाने का मचा शोर

मोहल्ला ठठेरान से चार परिवारों के घर छोड़कर चले जाने का मचा शोर

Sat, 29 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला ठठेरान से चार परिवारों के घर छोड़कर चले जाने का मचा शोर
मोहल्ला ठठेरान से चार परिवारों के घर छोड़कर चले जाने का मचा शोर
विज्ञापन

शामली। शहर के अजुध्या चौक बड़ा बाजार में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस रवैये के कारण मोहल्ला ठठेरान से चार परिवारों के घर छोड़कर जाने का शोर मच गया। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं है। इस मोहल्ले में दो दिन पहले कई घरों की दीवारों पर यह मकान बिकाऊ है लिखकर पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए निर्दोष लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

अजुध्या चौक में छह जून की रात को मामोज खाने को लेकर बजरंग दल कायर्कर्ता हर्ष संगल और हिमांशु आदि पर हमला कर दिया गया था। दो दिन पहले यह प्रकरण उस समय फिर चर्चा में आया जब मोहल्ला ठठेरान लाहोरी गेट के लोगों ने पुलिस पर निर्दोष लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पांच-छह घरों की दीवारों यह मकान बिकाऊ है लिख दिया था। पुलिस के साथ खुफिया विभाग की टीम ने अपने-अपने स्तर से छानबीन की थी। शुक्रवार को एसपी अजय कुमार ने कोतवाल सुभाष सिंह राठौर को हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और निर्दोष लोगों का उत्पीड़न न करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को मोहल्ला ठठेरान में चार परिवारों के पुलिस कार्रवाई के डर से घर छोड़कर चले जाने का शोर मच गया। ऐसी चर्चा है किजिन परिवारों का घर छोड़कर चले जाने का शोर है, उस परिवार का एक आरोपी जेल जा चुका है। बाकी तीन परिवार उसके भाई बताए गए हैं। उन परिवारों को डर है कि कहीं पुलिस उन भी कार्रवाई न कर दे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में अब तक 10 आरोपी जेल जा चुके हैं। नामजद और वीडियो क्लिप के आधार पर दो आरोपी बचे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कोतवाल का कहना है कि मोहल्ला ठठेरान के किसी परिवार के घर छोड़कर जाने की जानकारी नहीं है। इस प्रकरण की जांच में जो लोग दोषी नहीं पाए गए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। पुलिस केवल इस मामले में माहौल बिगाड़ने वाले और आरोपियों के खिलाफ ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed